फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya road accident: Family members lost their way to conduct post mortem

औरैया सड़क हादसा: पोस्टमार्टम कराने के लिए भटके परिजन

Mon, 23 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Auraiya road accident: Family members lost their way to conduct post mortem
सैफई। औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सैफई मेडिकल कॉलेज में नहीं हो सका। प्रशासन ने रविवार तड़के जिला मुख्यालय पर चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने औरैया जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीयूष यादव गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह पीयूष अपनी मां नीता यादव, भाभी संजू उर्फ संजना व भातीजा आरव कानपुर जाने के लिए गाजियाबाद से निकले थे। शनिवार दोपहर 12 बजे वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर गांव के पास हाईवे पर खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से कार घुस गई।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में बुरी तरह से फंसे चारों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चारों के शवों को दो बजे मेडिकल कॉलेज में बने शव ग्रह में रखवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी कोई सैफई नहीं आया था। रिश्तेदार सपा ब्लाक प्रमुख ककवन बिलोहर के प्रतिनिधि विनय यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि चार लोगों की मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे की है और वे लोग चार बजे से पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
सबसे बड़ी लापरवाही तो औरैया जिला प्रशासन की है। जब चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तो उनके शवों को इतनी दूरी पर क्यों भेजा गया, भेजा गया तो जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं आए। बड़ी संख्या में आए रिश्तेदार व अन्य पारिवारिक सदस्य रात के अंधेरे में भटकते रहे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया था। उनका कहना था कि रविवार को चारों का पोस्टमार्टम होगा। मामले की जानकारी जब डीएम के पास पहुंची तब देर रात थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरा।

रविवार सुबह करीब चार बजे दोनों के शव मुख्यालय पहुंचे। रविवार सुबह छह बजे चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। यहां से परिजन शवों को कानपुर ले गए। नायब तहसीलदार अलख शुक्ला ने बताया कि डीएम के आदेश पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed