Auraiya: मौरंग मंडी में छापेमारी, चार डंपरों पर 2.5 लाख जुर्माना; SDM से उलझने वाले युवक पर केस, तीन वाहन सीज
Auraiya News: औरैया के पैगम्बरपुर रोड पर एसडीएम अजय आनंद की छापेमारी में चार डंपरों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया, जबकि बहस करने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध परिवहन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो वाहन बिना कागजात के पाए जाएंगे, उन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को सदर एसडीएम अजय आनंद ने टीम के साथ पैगम्बरपुर रोड स्थित हीरा मंडी में हुई इस कार्रवाई के दौरान 22 डंपरों को चेक किया गया, जिसमें से चार वाहनों के पास वैध कागजात न मिलने पर प्रशासन ने उन पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका।
एसडीएम सदर की इस अचानक कार्रवाई से मौरंग मंडी के संचालकों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान चार डंपर ऐसे पाए गए, जिनके पास परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। एसडीएम ने कार्रवाई की। एक वाहन स्वामी ने मौके पर ही जुर्माने की राशि जमा कर दी, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
15 दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी छापेमारी
अन्य तीन डंपर चालकों द्वारा जुर्माना न भर पाने की स्थिति में, एसडीएम ने तीनों वाहनों को सीज करने के आदेश दिए। सीज किए गए तीनों वाहनों को तत्काल देवकाली चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। क्षेत्र में अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है। बता दें कि पिछले 15 दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी छापेमारी है।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कार्रवाई के बाद शहर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी हिमांशु अवस्थी का अधिकारी से बहस करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीएम सदर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना कागजात और ओवरलोडिंग के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।