फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya NIA raids cause commotion investigations at over dozen locations police officers maintain silence

Auraiya: व्यापारी कमल वर्मा पर NIA का छापा, नोटों के बंडल मिले…मंगाई गई कैश मशीन, बिहार से जुड़ रहा कनेक्शन

Thu, 04 Dec 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Dec 2025 10:42 AM IST
सार

Auraiya News: औरैया में बृहस्पतिवार सुबह एनआईए की अचानक हुई कार्रवाई की सूचना से हड़कंप मच गया, जहां टीमें व्यापारी कमल वर्मा के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर देर रात से जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Auraiya NIA raids cause commotion investigations at over dozen locations police officers maintain silence
मौके पर खड़ी जांच टीम की गाड़ियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बृहस्पतिवार सुबह एनआईए की कार्रवाई की सूचना से हड़कंप मच गया। एनआईए की टीमें एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर पहुंची हैं और देर रात से ही जांच में जुटी हुई हैं। जिन प्रतिष्ठानों और आवासों पर एनआईए की टीमें पहुंची हैं। वे स्थानीय व्यापारी कमल वर्मा के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे कार्रवाई की वजह और अधिक गोपनीय बनी हुई है। एनआईए की अचानक हुई कार्रवाई जिले के व्यापारिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन



कमल वर्मा के घर मंगाई गई नोट गिनने की मशीन
जिले में व्यापारी कमल वर्मा के ठिकानों पर एनआईए की चल रही कार्रवाई में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कमल वर्मा के आवास पर नोट गिनने की मशीन मंगाई गई है। बताया जा रहा है कि कमल वर्मा के घर में बड़ी संख्या में नोटों के बंडल मिले हैं।

Auraiya NIA raids cause commotion investigations at over dozen locations police officers maintain silence
होमगंज स्थित नैना ज्वैलर्स पर भी जांच जारी - फोटो : amar ujala

पिता ने सराफा बाजार से कारोबार शुरू किया था
जानकारी के अनुसार, सराफा कारोबारी कमल वर्मा तीन भाई हैं। रविकांत वर्मा उर्फ लाले व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष हैं और प्रांतीय नेता हैं। तीसरा भाई अजयकांत शशि वर्मा है। लाले वर्मा से कमल का विवाद भी चल रहा है। इनके पिता महेश वर्मा ने सराफा बाजार से कारोबार शुरू किया था।

विज्ञापन

कम समय में बड़े कारोबारियों में अपना नाम शामिल कर लिया
छोटी सी ज्वेलर्स की दुकान और गन हाउस था। ट्रैवल्स के माध्यम से बसों का संचालन भी औरैया, कन्नौज, इटावा रूट पर करते थे। कारोबार चमकने के साथ ही उन्होंने कम समय में बड़े कारोबारियों, उद्यमियों में अपना नाम शामिल कर लिया।

Auraiya NIA raids cause commotion investigations at over dozen locations police officers maintain silence
पेट्रोल पंप पर खड़ी अधिकारियों की गाड़ी - फोटो : amar ujala

पिता ने तीन दशक पहले जहर खाकर की थी खुदकुशी
कमलकांत वर्मा के पिता महेश वर्मा ने करीब तीन दशक पहले जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजय सिंहल के सामने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। यह घटना तब हुई जब औरैया जिला नया-नया बना था और संजय सिंहल जिले के पहले एसपी थे।



बिहार से जुड़ रहा छापेमारी का कनेक्शन
इसी वर्ष जून में यूपी से बिहार पहुंची कार को पुलिस ने पकड़ा था। इसमें औरैया के शत्रुघ्न शर्मा समेत दो को गिरफ्तार किया था। शत्रुघ्न, कमल वर्मा का करीबी बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस में 3000 से अधिक कारतूस बरामद किए थे। टीम में शामिल बिहार की गाड़ियों से ये कहानी और भी पुख्ता हो रही है।

कानपुर देहात में भी कार्रवाई, पेट्रोल पंप का मैनेजर हिरासत में
औरैया के व्यापारी कमलकांत वर्मा के मावर, कानपुर देहात स्थित पेट्रोल पंप पर बंब निरोधक दस्ते के साथ छापा मारा है। सीसीटीवी, डीवीआर और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। वहीं, मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। टीम ने पेट्रोल पंप परिसर की सघन तलाशी लेने के साथ सुबह 10 बजे तक कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed