फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya News: old man fell from train while descending, broke one leg

Auraiya News: ट्रेन से उतरते समय गिरा वृद्ध, पैर के ऊपर से गुजरे कई कोच

Thu, 28 Jul 2022 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Jul 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Auraiya News: old man fell from train while descending, broke one leg
इस्माइल खान - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में टूंडला-कानपुर मेमू ट्रेन से अछल्दा स्टेशन पर उतरते समय पायदान से पैर फिसलने से एक वृद्ध प्लेटफॉर्म दो व ट्रैक के बीच गिर पड़ा। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और उसका दाहिना पैर घुटने से अलग हो गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ और रेलकर्मी की मदद से उसे ट्रैक से हटाया तब तक कई कोच उसके पैर के ऊपर से गुजर चुके थे।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सैफई भेजा गया है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी गांव निवासी इस्माइल खान (60) पुत्र मुस्तफा मेमू ट्रेन से इटावा से रिश्तेदार की बेटी नूरी बेगम पत्नी कल्लू खां के साथ उसकी ससुराल नहर बाजार अछल्दा आ रहे थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर करीब 10 बजे ट्रेन पहुंची।
विज्ञापन


यात्रियों के साथ वह कोच से उतरने लगे। इसी दौरान पायदान पर फिसलन होने से उनका पैर फिसल गया। वह संभल नहीं सके और ट्रैक पर आ गिरे। एक मिनट बाद ट्रेन चलने से उनके पैर पर कोच निकल गए। इसमें उनका दाहिना पैर घुटने से अलग हो गया। आरपीएफ सिपाही सतेंद्र व विनोद कुमार ने स्टेशन मास्टर को सूचना देकर वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed