फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya News, Bela News, Jogi Dera, Fakirepurwa, Fire Incident, House Fire, Household Goods,

औरैया: जोगी डेरा में आधी रात भड़की आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

Auraiya News: फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Auraiya News, Bela News, Jogi Dera, Fakirepurwa, Fire Incident, House Fire, Household Goods,
गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

आग की चपेट में आने से अंकित पुत्र नारायण नाथ और अंजू के घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। देर रात आग लगने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने आग को आसपास के दूसरे घरों तक पहुंचने से भी रोक लिया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक आग में रोजमर्रा के उपयोग का जरूरी सामान समेत गृहस्थी का काफी सामान जल गया। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auraiya News, Bela News, Jogi Dera, Fakirepurwa, Fire Incident, House Fire, Household Goods,
गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट - फोटो : amar ujala

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed