फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Murder] Young man murdered by slitting his throat with a sharp weapon, son accuses in laws of murder

Auraiya Murder: धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या, बेटे ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 09 Dec 2023 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

Auraiya Crime: मृतक के पुत्र शिवम उर्फ गुलशन ने बताया कि उसका उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी के मायके वाले जादो स्थित घर आए थे और सारा सामान भर ले गए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Auraiya Murder] Young man murdered by slitting his throat with a sharp weapon, son accuses in laws of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने अपने ससुरालियों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी चारू निगम ने मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम में मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

नगला जादो निवासी जनवेद यादव (45) पुत्र साहब सिंह अपने चाचा बालेश्वर सिंह के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित घर पर रहता था। शनिवार को उसका शव पुलिस ने घर के कमरे से चारपाई पर पड़ा बरामद किया। जांच के दौरान मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान था।
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के पुत्र ने अपने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र शिवम उर्फ गुलशन ने बताया कि उसका उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी
बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी के मायके वाले जादो स्थित घर आए थे और सारा सामान भर ले गए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया कि उसके पिता जनवेद यूरिया पंप पर काम करते थे। वह चाचा के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गोल चक्कर के पास स्थित मकान में रहते थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed