{"_id":"6a9c4d1cf8b03318de09230c","slug":"auraiya-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-loader-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नेहराबोझ गांव मोड़ के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नेहराबोझ गांव मोड़ के पास हुआ हादसा
Sat, 05 Sep 2026 10:41 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
अमन दीक्षित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के कुदरकोट रोड पर नेहराबोझ गांव मोड़ के पास शनिवार रात लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे 100 शय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कुदरकोट निवासी अमन दीक्षित (26) पुत्र गोविंद दीक्षित शनिवार रात करीब 8:15 बजे अपने दोस्त की बाइक लेकर एरवा कटरा की ओर जा रहा था। नेहराबोझ गांव मोड़ पर मंदिर से कुछ आगे निकलते ही पीछे से सामान लादकर आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद पीआरबी ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि बाइक और लोडर को कब्जे में लिया है।