Auraiya Raid: सुंदरीपुर में पुलिस और पूर्ति विभाग का बड़ा एक्शन, 36 खाली सिलिंडर और 835 लीटर डीजल बरामद
Auraiya News: औरैया के सुंदरीपुर और कलापुर में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस ने 835 लीटर अवैध डीजल और 36 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विस्तार
औरैया जिले में जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम गांव सुंदरीपुर में छापेमारी कर 36 खाली गैस सिलिंडर बरामद किए, जबकि 835 लीटर अवैध डीजल भी जब्त किया है। छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार शाम सुंदरीपुर स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी।
मुखबिर की सटीक सूचना पर हुई इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई। छापेमारी के दौरान जब दुकान और उसके गोदामनुमा हिस्से की तलाशी ली गई। जांच टीम को मौके से 36 खाली गैस सिलिंडर मिले, जिनके स्वामित्व का कोई प्रमाण दुकानदार नहीं दे सका। दूसरी तरफ गांव कलापुर में किसान के घर ड्रमों में 835 लीटर डीजल बरामद हुआ।
बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर किया सीज
पेट्रोल पंप के अलावा इस तरह भारी मात्रा में डीजल रखना पेट्रोलियम अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। दुकानदार मौके पर डीजल खरीद या बिक्री से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या रसीद पेश करने में पूरी तरह नाकाम रहा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पूर्ती निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।