फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Goldsmith murdered by crushing his head, panic spreads in market, police begin investigation

Auraiya: सराफा कारीगर की सिर कूंचकर हत्या, बाजार में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Jan 2026 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Goldsmith murdered by crushing his head, panic spreads in market, police begin investigation
शहदुल्ला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

औरैया के लेडीज मार्केट स्थित हलवाई खाने में बुधवार शाम पांच बजे एक सराफा कारीगर की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर की पहली मंजिल पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा कोतवाली के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वजनदार चीज से हत्या की आशंका जताई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को दो संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से कोलकाता के हुगली स्थित गांव श्रीरामपुर निवासी शहदुल्ला (35) बीते पांच साल से शहर के लेडीज मार्केट स्थित हलवाई खाने में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। यहां वह सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता था। बुधवार शाम पांच बजे कोतवाली पुलिस को घर की पहली मंजिल पर कारीगर का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां शहदुल्ला का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव के पास से पुलिस ने खून से सना चाकू और लोहा निहाई (ठोस लोहा) बरामद की है। घटनास्थल पर खाना, तीन गिलास और शराब के क्वार्टर भी पड़े मिले।
विज्ञापन


मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि कारीगर की हत्या किसी करीबी ने ही की है। पुलिस के अनुसार हत्या के पहले शराब पार्टी हुई। उधर, एसपी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात से बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed