फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Gang Facilitating Online IPL Betting Busted; 15 Arrested

Auraiya: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 09:00 PM IST
सार

पकड़े गए 15 आरोपियों में से 13 जनपद जालौन के निवासी हैं। 12 बैंक खातों को फ्रीज कराया। छह लाख नकद बरामद हुए हैं।
 

विज्ञापन
Auraiya: Gang Facilitating Online IPL Betting Busted; 15 Arrested
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6.04 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों से जुड़े 12 बैंक खातों में 3.61 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई है। आरोपी किराये के मकान से संचालन कर रहे थे। 15 में से 13 आरोपी जालौन के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार शाम को सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला बनारसीदास में एक किराए के मकान में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल और खिलवा रहे हैं। देर रात 10 बजे के करीब पुलिस ने मकान में छापा मारकर 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री के साथ बड़ी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पकड़े जाने के डर से खुले स्थानों पर जुआ खेलने के बजाय किराए के मकानों में छिपकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरोह ऑनलाइन माध्यम से 1ईएक्स99 लिंक के जरिए सट्टा संचालित करता था। मुख्य अभियुक्त योगेश कुमार ने जालौन निवासी एक व्यक्ति से करीब 20 हजार रुपये में गेमिंग आईडी खरीदी थी। इसके माध्यम से ही वह सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने जब मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें कई अन्य ऑनलाइन आईडी और लेनदेन के सबूत मिले। पुलिस ने मौके से 16 एंड्रॉयड मोबाइल व एक कीपैड मोबाइल और सात ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं।


एसपी के अनुसार मुख्य अभियुक्त योगेश कुमार तीन अलग-अलग आईडी के जरिए करीब 14.41 लाख रुपये कॉइन्स संचालित कर रहा था। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों के 12 बैंक खातों की जांच में कुल 3.61 लाख रुपये की राशि पाई गई, जिसे फ्रीज कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 13 आरोपी जालौन जनपद के निवासी हैं जबकि दो आरोपी औरैया के हैं। इनमें से कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, उन पर पूर्व में जुआ और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सदर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है।

ये किए गए गिरफ्तार, तीन हैं सगे भाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जिला जालौन के थाना रामपुरा के गांव हुसेपुरा निवासी योगेश कुमार, सुघड़ सिंह, संतोष कुमार, अंकित कुमार, माधौगढ़ निवासी प्रहलाद सिंह, थाना रामपुरा के गांव छौना मानपुरा निवासी सोनू, गांव शिवगंज निवासी अमरनाथ, थाना जालौन के गांव हथेली निवासी बृजेश, सुडार निवासी कृष्णा, मोहल्ला रपटगंज निवासी संजय राठौर, जालौन के मोहल्ला बापू साहब निवासी मुकेश, थाना उरई के गांव कुकर निवासी दीपचंद्र और पंकज को गिरफ्तार किया है। इसमें योगेश, सुघड़ सिंह और संतोष सिंह सगे भाई हैं। इसके अलावा औरैया शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी नासिर व समीर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की उम्र 20 वर्ष से 44 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed