फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused who escaped from custody breaks leg; sent to jail.

Auraiya News: कस्टडी से भागे आरोपी का टूटा पैर, भेजा जेल

Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accused who escaped from custody breaks leg; sent to jail.
घायल बुलेट। स्रोत:पुलिस
औरैया। शहर के मोहल्ला विधि चंद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट बाइक फूंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। देर रात आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार कर लिया था। भागने के दौरान आरोपी का एक पैर टूट गया था। उपचार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले मोहल्ला विधिचंद में हुई मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरेराह खड़ी दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। मामले में पुलिस में प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। 8 दिन बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने फफूद रोड से आरोपी नदीम उर्फ बुलेट को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में इटावा जेल भेजा जा रहा था, तभी रास्ते में उसने पुलिस को गच्चा दे दिया। भागने के दौरान पैर टूटने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। इस घटना से औरैया से लेकर इटावा तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से आरोपी के भागने की घटना को एसपी अभिषेक भारती ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने लापरवाही के आरोप में सिपाही रविंद्र और जीवन लाल को से निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का उपचार करने के बाद इटावा जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस कस्टडी में भगाने के दौरान आरोपी का पैर टूट गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed