फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sugar prices drop ahead of the festival; no relief in sweet prices.

Auraiya News: त्योहार से पहले चीनी के दाम घटे, मिठाइयों की कीमतों में राहत नहीं

Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sugar prices drop ahead of the festival; no relief in sweet prices.
औरैया। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में गिरावट आई है। दो महीने पहले फुटकर बाजार में 65 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी के दाम घटकर अब 52 से 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को रसोई का बजट संभालने में राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मिठाइयों के दाम कम नहीं होने से लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

चीनी के दाम बढ़ने के दौरान हलवाइयों ने मिठाइयों की कीमतों में 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी कर दी थी। अब चीनी सस्ती होने के बावजूद मिठाइयों के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि चीनी के अलावा देसी घी, मेवा और अन्य प्रमुख सामग्री की कीमतें अब भी अधिक हैं।
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी दीपक के मुताबिक चीनी के दाम घटे हैं, लेकिन देसी घी व मेवा की कीमतों में कोई खास कमी नहीं आई है। इसलिए मिठाइयों के दामों में फिलहाल राहत मिलना मुश्किल है। वहीं, सदर बाजार के समीप थोक व्यापारी कन्हैया कहना है कि चीनी सस्ती होने से लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में धनतेरस, दीपावली और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इस दौरान घरों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed