{"_id":"644e6ee7af55b87aae0f7375","slug":"auraiya-five-officials-expelled-from-bsp-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बसपा से निष्कासित किए गए पांच पदाधिकारी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बसपा से निष्कासित किए गए पांच पदाधिकारी, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर की गई कार्रवाई
Sun, 30 Apr 2023 07:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:08 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पांच पदाधिकारी बसपा से निष्कासित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पर बहुजन समाज पार्टी के पांच मंडलीय और जिले के पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया। दो दिन पहले मंडलीय पदाधिकारियों की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को समझाने के बावजूद पार्टी विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी से निवर्तमान चेयरमैन अरविंद पोरवाल को टिकट मिला है। इस बीच पार्टी के मंडलीय और जिले के कुछ पदाधिकारी दूसरे प्रत्याशियों के साथ वोट मांगते दिखाई दिए। इसकी जानकारी मंडलीय और प्रदेशीय पदाधिकारियों को दी गई। जानकारी के बाद कानपुर मंडल के उच्च पदाधिकारी शनिवार को दिबियापुर पहुंचे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों को समझाया।
इसके बावजूद पार्टी के कुछ पदाधिकारियों की ओर से अनुशासनहीनता बरती जाती रही। इस कारण पांच पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि मंडलीय पदाधिकारियों ने पार्टी में अनुशासन हीनता की जांच रिपोर्ट प्रदेशीय कार्यालय को भेजी थी। इसके बाद मंडल जोन इंचार्ज कमलेश गौतम, जिला जोन इंचार्ज अजीत गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रेश शाक्य, पूर्व जिला सचिव प्रवीण गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिबियापुर सुनील राव बौद्ध को पार्टी से निष्कासित किया गया है।