फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Motorcyclist dies after being hit by a vehicle.

Auraiya News: वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a vehicle.
मृतक हतेंद्र की फाइल फोटो ।
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र में हरदू मोड़ के समीप शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जालौन के थाना माधोगढ़ क्षेत्र के गांव कुदारी निवासी 30 वर्षीय हतेंद्र हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) में कार्यरत थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह उमरैन स्थित सत्य पेट्रोल पंप की शिकायत का निस्तारण करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। हरदू मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से बाइक से आ रहे उनके साथी रविशंकर निवासी बेला ने हादसा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हतेंद्र को सीएचसी बिधूना पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस मौजूद है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed