फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: fire in Block Education Officer office

Auraiya: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी भीषण आग, अभिलेख व किताबें जलीं

Wed, 25 Jan 2023 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Auraiya: fire in Block Education Officer office
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में शहर के कलक्ट्रेट रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अभिलेख व स्कूलों के लिए रखीं किताबें जल गईं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।

विज्ञापन


कार्यालय से धुआं और लपटे निकलती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बीईओ कार्यालय में आग लगने की जानकारी पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। एसपी चारु निगम भी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचीं। आग से सरकारी अभिलेख जलने के साथ ही कॉपी-किताबें व कीमती सामान जला है। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच आग लगने का कारण और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed