Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Electric Current Flowing Through Fan Wire Claims Elderly Womans Life Tragedy Strikes While Sweeping

Auraiya: पंखे के तार में दौड़ रहे करंट ने ली वृद्धा की जान, झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 30 May 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 30 May 2026 11:51 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कस्बे में घर की सफाई करते समय एक वृद्धा पंखे के तार से करंट लगने के कारण झुलस गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने के अनुरोध पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया है।

विज्ञापन
Auraiya Electric Current Flowing Through Fan Wire Claims Elderly Womans Life Tragedy Strikes While Sweeping
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कस्बे के मोहल्ला सूरजपुर में शनिवार सुबह घर की सफाई के दौरान करंट लगने से 62 वर्षीय वृद्धा झुलस गई। घटना के बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन

मोहल्ला सूरजपुर निवासी फूलश्री (62) पत्नी ओमप्रकाश राठौर शनिवार सुबह करीब सात बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान घर में रखे पंखे का तार हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें अचेत अवस्था में देखकर परिजन और मोहल्ले के लोग सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया
मृतका के पुत्र संजीव राठौर ने बताया कि उनकी मां घर की झाड़ू कर रही थीं। इसी दौरान पंखे के तार में करंट आने से हादसा हो गया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला की करंट से मौत हुई है, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed