फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: dead body of old couple found, police speculated murder after robbery

औरैया: स्कूल के अंदर ही प्रबंधक और उसकी पत्नी की हत्या, बेटे और भाई का भी हुआ था मर्डर

Wed, 19 Jan 2022 05:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 05:25 PM IST
सार

औरैया जिले में एक घर की तीसरी मंजिल पर वृद्ध दंपति के शव पड़े मिले हैं। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि दंपति घर पर ही अकेले रहते थे। जिस कमरे में शव मिले हैं, उस कमरे का पीछे से दरवाजा खुला पाया गया है। पुलिस लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रही हैै।

विज्ञापन
Auraiya: dead body of old couple found, police speculated murder after robbery
स्कूल के अंदर ही प्रबंधक और उसकी पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले की बिधूना कोतवाली के नवीनबस्ती स्थित एक घर की तीसरी मंजिल पर वृद्ध दंपति के शव पड़े मिले। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने हत्या किए जाने की बात कही है। दंपति घर पर ही अकेले रहते थे।
विज्ञापन


 दुर्गा मंदिर के पीछे नवीन बस्ती में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक गंधर्व सिंह (75) अपनी पत्नी कमला देवी (70) के साथ घर पर रहे थे। बुधवार को सुबह घर के की तीसरी मंजिल पर उनके शव पड़े मिले। वह एसजीएस कालेज के प्रबंध भी थे। सुबह 11 बजे के करीब एक कर्मचारी के पहुंचने और घर से किसी की आहट न मिलने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सीओ महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा समेत पुलिस मौके पर पहुंच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिस कमरे में शव मिले हैं उस कमरे का पीछे से दरवाजा खुला पाया गया है। प्रथमदृष्टया लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंधर्व सिंह के एक भाई की 13 साल पहले हत्या हो चुकी है। इसकी वजह पारिवारिक रंजिश थी। इसके बाद 2006 में एक बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसमें भी हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने आत्महत्या बताकर मामला बंद कर दिया था।

आखिर बुजुर्ग दंपति की हत्या की वजह क्या है? इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर हत्या के दो ही एंगल होने का शक है। पहला- जमीन यानी संपत्ति के विवाद में हत्या। इसमें परिचित शामिल हो सकते हैं। दूसरा-लूट के लिए हत्या। फिलहाल, जांच की जा रही है। उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed