फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Dead body of a child missing for seven days found

Auraiya: सात दिन से लापता बालक का शव बंबा की झाड़ी में फंसा मिला, मचा कोहराम

Mon, 26 Feb 2024 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Feb 2024 01:28 PM IST
सार

यूपी के औरैया में सात दिन से लापता बालक का शव बंबा की झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Auraiya: Dead body of a child missing for seven days found
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरचंदापुर पुलिया के पास सोमवार सुबह राहगीरों की नजर बंबा की झाड़ियों में फंसे बालक के शव पर पड़ी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश करते हुए शव की निशानदेही के प्रयास शुरू किए। पता चला कि बालक सात दिन से लापता है। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर गांव उमरेड़ी निवासी अफसर अली हरचंदापुर पुलिया पर पहुंचे। शव की शिनाख्त बेटे अल्तमश (7) के रूप में की। बताया कि अल्तमस 19 फरवरी की शाम अचानक लापता हो गया था। शायद वह बंबा में गिर गया। बहते हुए वह सात किमी दूर हरचंदापुर पुलिया तक जा पहुंचा। पूरा मामला जानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि सात दिन से लापता बालक का शव बंबा की झाड़ी में फंसा मिला है। परिजन ने बालक की पहचान की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed