फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Cunning thieves entered a grocery store via the roof making off with 55000 in cash and merchandise

औरैया: छत के रास्ते परचून की दुकान में घुसे शातिर, 55 हजार की नकदी व माल पार, कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा

Sun, 20 Sep 2026 11:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 20 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

Auraiya News: मुरादगंज कस्बे में दलेलनगर संपर्क मार्ग पर स्थित एक परचून की दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की गोलक से 25 हजार रुपये नकद और करीब 30 हजार रुपये का किराना सामान पार कर ले गए।

विज्ञापन
Auraiya Cunning thieves entered a grocery store via the roof making off with 55000 in cash and merchandise
Auraiya Theft Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के मुरादगंज कस्बे में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के सामने दलेलनगर संपर्क मार्ग पर स्थित परचून की दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस गए। चोर दुकान की गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के साथ लगभग 30 हजार रुपये कीमत का किराना सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा मुरादगंज में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के पीछे बस्ती निवासी इमरान मंसूरी पुत्र इलयास मंसूरी दलेलनगर संपर्क मार्ग पर परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम उनके पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण वह जल्दबाजी में दुकान बंद कर घर चले गए।

विज्ञापन





छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे चोर
दिनभर की बिक्री से प्राप्त करीब 25 हजार रुपये उन्होंने गोलक में ही छोड़ दिए थे।  रविवार सुबह दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने इमरान को फोन कर दुकान का साइड वाला दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर रात में छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए थे।

विज्ञापन

कोतवाल बोले- जल्द होगा खुलासा
चोर गोलक में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन बोरी चावल, घी, बादाम, काजू, तेल के डिब्बे समेत करीब 30 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed