{"_id":"696a30eb4bea9eda77043c21","slug":"auraiya-contractual-sanitation-worker-consumes-poison-accuses-municipal-chairman-of-harassment-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: संविदा सफाईकर्मी ने खाया जहर, पालिकाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, अध्यक्ष बोले- ये एक साजिश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: संविदा सफाईकर्मी ने खाया जहर, पालिकाध्यक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, अध्यक्ष बोले- ये एक साजिश है
Fri, 16 Jan 2026 06:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:09 PM IST
सार
Auraiya News: औरैया में एक सफाईकर्मी द्वारा जहर खाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, जहां परिजन इसे पालिकाध्यक्ष की प्रताड़ना बता रहे हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वह इस संविदा कर्मी को जानते तक नहीं है। उससे कभी बात भी नहीं हुई। उन पर प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश है।
विज्ञापन
संविदा सफाईकर्मी ने खाया जहर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में नगर पालिका में तैनात एक संविदा सफाईकर्मी ने शुक्रवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने व अचेत होने पर परिजन ने उसे 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने पालिकाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना अयाना क्षेत्र के गांव कटघरा नवादा निवासी मिथलेश नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मी है। वहीं, उसकी पत्नी कांती देवी शहर के नगर पालिका इंटर काॅलेज में सफाईकर्मी के साथ चौकीदारी भी करती है।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर मिथलेश घर से ड्यूटी जाने के लिए निकल गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो उसके बच्चे उसे खोजने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। वहां मिथलेश बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर उसकी पत्नी कांती देवी ने उसे उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। कांती देवी ने नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता पर आरोप लगाया कि वह उसके पति पर दबाव बनाकर काम कराते हैं। इसी से परेशान होकर उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश
सफाईकर्मी के पेंट की जेब से चूहा मार दवा का पैकेट मिला है। यह भी बताया कि आए दिन पुलिस कर्मी किशन गुप्ता की हत्या के मामले में भी उसे तथा उसके पति से सवाल जवाब करते थे। इससे भी मानसिक परेशान थे। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की फिलहाल न तहरीर आई है और न ही मामला संज्ञान में है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि वह इस संविदा कर्मी को जानते तक नहीं है। उससे कभी बात भी नहीं हुई। उन पर प्रताड़ित करने या दबाव बनाने के आरोप एक साजिश है।