फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: ASP gave a message of corona awareness by cycling

Coronavirus: औरैया एएसपी ने अनोखे अंदाज में लोगों को लॉकडाउन में कोरोना से बचने का दिया संदेश

Mon, 11 May 2020 09:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: ASP gave a message of corona awareness by cycling
साइकिल पर सवार एसपी औरैया - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित कोरोना वायरस को लेकर की गईं पूर्व में कई अनोखी जागरूकता की पहल को लेकर  चर्चित बने हुए हैं। सोमवार को उन्होंने फिर से एक अनोखी पहल की।
विज्ञापन


जिसमें एएसपी ने पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना तथा यातायात नियमों लिखीं तख्तियों से जड़ी साइकिल को सुभाष चौक पर चलाकर लोगों लॉकडाउन के नियमों के साथ-साथ बिना मास्क के बाजारों में न जाने की अपील की। 
विज्ञापन

 

लॉकडाउन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित द्वारा कोरोना वायरस को लेकर पत्नी के साथ गाए गए गीत के सोशल मीडिया पर वायरल होने तथा साइकिल से बाजार में निकलकर सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

सोमवार को एक बार फिर से एएसपी ने पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश कुमार प्रजापति की कोरोना वायरस व यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लिखे श्लोग्न की तख्तियों जड़ी साइकिल को सुभाष चौराहे में चलाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।

एएसपी की यह पहल लोगों में खूब सराही गई। इस दौरान एएसपी ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को भी कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed