फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accused of cow slaughter arrested in police encounter shot in the leg admitted to hospital

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, तमंचा और बाइक बरामद

Thu, 08 Jan 2026 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jan 2026 09:47 AM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डेढ़ दर्जन मुकदमों के आरोपी गोकश मुबारक उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Accused of cow slaughter arrested in police encounter shot in the leg admitted to hospital
अस्पताल में भर्ती घायल से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे रसूलपुर सुजान सिंह के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को पकड़ लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीतमल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पकड़े गए अपराधी के लोग डेढ़ दर्जन गोकशी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे अजीतमल कोतवाली पुलिस बाबरपुर कस्वे मे रसूलपुर सुजान सिंह गांव के पास मुगल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाबरपुर की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक बाइक को लेकर वापस लौटने लगा। तभी हड़बड़ाहट में वह गिर गया। अपने आप को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद   
बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, तो एक गोली युवक के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल उपचार के लिए ले जाया गया। युवक की पहचान मुबारक हुसैन उर्फ राजा पुत्र शादिक हुसैन निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर कोतवाली अजीतमल के रूप में हुई है। पकड़े गए राजा के खिलाफ गोकशी और आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed