फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident, Tempo overturns after hitting bike rider, woman and youth died, four including innocent chil

Auraiya Accident: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा टेंपो, महिला और युवक की मौत...मासूम समेत चार घायल

Tue, 26 Mar 2024 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए टेंपो पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। वहीं, मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya Accident, Tempo overturns after hitting bike rider, woman and youth died, four including innocent chil
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज गति में गलत दिशा से आ रहा टेंपो एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत टेंपो में मौजूद दंपती समेत कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने बाइक सवार समेत एक अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि मासूम समेत घायल चार अन्य को सैफई रेफर किया गया है। वहीं्र अज्ञात महिला के पास मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

महिला के मासूम पुत्र को इलाज के लिए अन्य घायलों के साथ महिला कांस्टेबल की देखरेख में सैफई भेजा गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारकर टेंपो पलटा
अयाना थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी प्रबल प्रताप सिंह (25) पुत्र स्व. जितेंद्र कुमार बाइक से भीखेपुर से मुरादगंज की तरफ आ रहा था। तभी बीच रास्ते में सवारियां लेकर आ रहे टेंपो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया
इससे ऑटो सवार अयाना निवासी रविंद्र सिंह व उनकी पत्नी त्रिवेणी के अलावा कोठी कसबा जाना निवासी आशा पत्नी कुंवर लाल, धरमपुर फफूंद निवासी यश बाबू पुत्र शिवपाल, बुद्धवती पत्नी राजेंद्र, तीन वर्ष का अज्ञात मासूम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।

10 माह पहले ही हुई थी शादी
यहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य टेंपो सवार घायलों को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। घटना में मृत बाइक सवार प्रबल प्रताप सिंह की 10 माह पहले ही शादी हुई थी।

दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, उसके पिता की मौत तीन माह पहले हो चुकी है। प्रबल प्रताप सिंह मजदूरी करता था। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला चंद्रप्रभा पत्नी गुड्डू सिंह निवासी सिखरना अयाना के रूप में शिनाख्त हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed