फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident: Student died due to collision with DCM

Auraiya Accident: डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Wed, 02 Nov 2022 02:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

यूपी के औरैया में बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Auraiya Accident: Student died due to collision with DCM
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर कोचिंग से घर जा रही एक छात्रा को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने दिबियापुर औरैया मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है।

विज्ञापन


बमोरी पुर निवासी राकेश सिंह की पुत्री दीक्षा (21) बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब औरैया से कोचिंग पढ़ कर गांव जा रही थी। जैसे ही वह तुर्कीपुर के पास पहुंची इसी बीच दिबियापुर की ओर से आ रही डीसीएम ने छात्रा के साइकिल में टक्कर मार उसे कुचल दिया। छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने दिबियापुर मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर सीओ अभी कुमार, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed