फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident, A speeding tanker crushed a young man, returning home with household items, the driver absco

Auraiya Accident: तेज रफ्तार टैंकर ने युवक को कुचला, गृहस्थी का सामान लेकर लौट रहा था घर, चालक फरार

Sat, 02 Sep 2023 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 03:59 PM IST
सार

Auraiya News: थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर को थाने में खड़ा करवा दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Auraiya Accident, A speeding tanker crushed a young man, returning home with household items, the driver absco
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने दोस्त के साथ गृहस्थी का सामान लेकर फफूंद बाजार से वापस घर लौट रहा था।

विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के पुरवा बघन निवासी सुबोध उर्फ अंशुल(21) पुत्र अश्वनी कुमार यादव शनिवार सुबह अपने दोस्त अनुज के साथ गृहस्थी का सामान लेने के लिए बाइक से फफूंद बाजार आया था। सुबह 11 बजे के करीब वह सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही पाता रोड पर खानपुर मोड़ के पास पहुंचा उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

इस पर वह दोस्त के साथ पैदल पास के पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने सुबोध को टक्कर मार कुचल दिया, जबकि अनुज बाल-बाल बच गया। हादसा देख लोग दौड़ पड़े। इसी बीच टैंकर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर को थाने में खड़ा करवाया
घटना स्थल पर पहुंची मां सुनीता देवी, पिता अश्वनी, भाई प्रशांक कुमार का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा हरचंदपुर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर को थाने में खड़ा करवा दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed