फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A young man was shot at after being stopped on the road; his condition is serious

Auraiya: रास्ते में रोककर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित

Wed, 17 Dec 2025 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: A young man was shot at after being stopped on the road; his condition is serious
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बैसौली में अपने मिलने वाले के घर सब्जी देकर लौट रहे युवक को बुधवार देर रात आरोपियों ने गोली मार दी। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की। बांह में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढुहल्ला अछल्दा निवासी अवधेश चौहान का पुत्र शिवम उर्फ मनु चौहान बैसौली में परिचित के घर सब्जी देकर वापस आ रहा था। आरोप है कि करीब साढ़े नौ बजे गांव के अंदर रास्ते में चार युवकों ने बाइक को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मौका पाकर शिवम भागने लगा तभी उस पर पीछे से किसी ने फायर कर दिया। गोली शिवम की बांह में जा लगी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि घायल की स्थिति की विस्तृत पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी कि उसे गोली लगी है या अन्य कोई चोट है। वहीं सीओ बिधूना मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि युवक को गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है । घायल जिन पर आरोप लगा रहा है उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed