{"_id":"69f0d6309c2b416cb403db9b","slug":"attempts-suicide-by-slitting-wrist-condition-critical-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताने सुन-सुनकर टूट गई बहू: हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताने सुन-सुनकर टूट गई बहू: हाथ की नस काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Tue, 28 Apr 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:18 PM IST
सार
Hamirpur News: पंखा चलाने को लेकर महिला का सास ससुर से विवाद हो गया। जिसपर महिला ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद में सास-ससुर की मारपीट से आहत महिला ने हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी सोनम ने सोमवार को कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। बताया कि सोमवार को उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए पंखा चलाया।
विज्ञापन
सास-ससुर ने बिजली बिल ज्यादा आने की बात कहते हुए विरोध किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनकी पिटाई कर दी जिससे आहत होकर उन्होंने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन