फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempt to loot from petrol pump workers in Unnao, police engaged in investigation

उन्नाव: पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट का प्रयास, आंखों में मिर्च फेंकी, लोगों को आता देख भागे लुटेरे

Mon, 18 Apr 2022 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 02:53 PM IST
सार

दो पंप कर्मी सुबह तीन लाख से अधिक की रकम बैंक जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने आंखों में मिर्च फेंकी और तमंचा लगा दिया। 

विज्ञापन
Attempt to loot from petrol pump workers in Unnao, police engaged in investigation
सीसीटीवी से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के लखनऊ बांगरमऊ रोड हसनगंज कस्बे के बाहर कैलाश ढाबा के पास सोमवार सुबह 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा लगा कर दो पंप कर्मियों को लूटने का प्रयास किया। लुटेरों ने कर्मियों की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर तमंचा लगा दिया। वहीं, राहगीरों को आते देख लुटेरे बाइक से हसनगंज की तरफ भाग गए।

विज्ञापन

बता दें कि हसनगंज कस्बे के बाहर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के दो कर्मी न्योतनी निवासी राहुल और जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र सोमवार सुबह 10:20 बजे बैग में  3 लाख 50 हजार रुपये जमा करने बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। दोनों पेट्रोल पंप से पांच सौ मीटर दूर ढाबा के पास पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने दोनों की आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन

दोनों पंप कर्मी सड़क पर गिर गए विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मियों के तमंचा लगा दिया। आसपास के लोगों व राहगीरों को आते देख लुटेरों ने कर्मियों को लात मारकर खंती में धकेल दिया और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed