फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attempt to burn drugs thrown in the hallet hospital

हैलट में फेंकी गई दवाओं को जलाने की कोशिश, एसआईसी ने कहा कराई जाएगी मामले की जांच

Sat, 07 Mar 2020 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
attempt to burn drugs thrown in the hallet hospital
हैलट अस्पताल - फोटो : Social Media
कानपुर के हैलट में मरीजों को दवाएं नसीब नहीं हो रहीं हैं, वहीं शुक्रवार को मेडिसिन विभाग के पीछे पोस्टमार्टम हाउस के पास काफी मात्रा में दवाएं फेंकी गईं और उन्हें जलाने की कोशिश की गई। इसका पता चलते ही अस्पताल में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


उधर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने ये दवाएं हैलट की होने से इनकार किया है। बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। हैलट परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास दोपहर में काफी मात्रा में दवाएं पड़ी मिलीं। कुछ दवाएं जला दी गई थीं, जबकि ज्यादातर दवाएं ऐसी ही पड़ीं थीं।
विज्ञापन


इनमें जीवनरक्षक सहित विभिन्न तरह की दवाएं, ग्लूकोज की बोतलें, सीरप शामिल हैं। ज्यादातर दवाओं की सील भी नहीं खुली थी। चर्चा फैल गई कि ये दवाएं हैलट की हैं, जिन्हें मरीजों को नहीं बाटा गया। मरीज मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। पर, मनमानी पर उतारू फार्मेसिस्टों ने इन्हें मरीजों को देने के बजाय फेंक दिया। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायर भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed