फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on student in Kanpur, Fellow attacked in school, ran and killed with sharp knife, admitted in critical

कानपुर में छात्र पर हमला: स्कूल में साथी ने चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, छात्रा से दोस्ती का था विवाद

Mon, 31 Jul 2023 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 31 Jul 2023 03:30 PM IST
सार

Kanpur Crime: एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Attack on student in Kanpur, Fellow attacked in school, ran and killed with sharp knife, admitted in critical
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के गोपालपुरी स्थित एक निजी कॉलेज में हड़कंप मच गया। यहां कक्षा 10वीं के छात्र को उसके सहपाठी ने चाकू से गोद डाला। वारदात की सूचना पर शिक्षक और स्टाफ पहुंचा। आनन फानन घायल को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, छात्र नीलेंद्र तिवारी  और राजवीर दोनों दोस्त हैं। सोमवार सुबह स्कूल में राजवीर ने नीलेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कई वार किए, जिससे नीलेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले साल कक्षा 10वीं में फेल हो चुके हैं। वारदात का कारण अभी पता नहीं चल सका है। एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक गंगापुर कॉलोनी निवासी प्राइवेट कर्मी सतेंद्र का एकलौता बेटा निलेंद्र तिवारी (16) है। वहीं, हत्यारोपी मूलरूप से महराजपुर का रहने वाला है। वो पढ़ाई के लिए दो सालों से बिधनू में अपने फूफा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। एडीसीपी साउथ अंकित शर्मा के अनुसार चार दिन दिन पहले भी दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

किसी छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था झगड़ा
सोमवार की सुबह करीब 10:45 बजे स्कूल में इंटरवल के समय दोनों फिर से भिड़ गए। इस दौरान एक ने दूसरे की गर्दन को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र से पूछताछ की जा रही है। वहीं, चर्चा रही कि क्लास में किसी छात्रा से दोस्ती करने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed