फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack and stone pelting on the family of a district panchayat member in Ishwariganj

Kanpur News: ईश्वरीगंज में जिला पंचायत सदस्य के परिवार पर हमला, पथराव

Sat, 23 May 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attack and stone pelting on the family of a district panchayat member in Ishwariganj
फोटो -बिठूर थानाक्षेत्र में देर रात की घटना, दो पक्ष आमने-सामने आए
विज्ञापन

-डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी समेत पांच थानों का फोर्स ने स्थिति संभाली
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के ईश्वरीगंज गांव में राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता और वर्चस्व को लेकर शुक्रवार देर रात कल्याणपुर जिला पंचायत सदस्य के पति समेत परिवार के आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हार्डवेयर दुकान पर पथराव कर दिया। डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी ने कई थाने के फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला।

कल्याणपुर से जिलापंचायत सदस्य नेहा निषाद के पति मल्हू निषाद उर्फ दिलीप ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे उनका भतीजा रौनक पुराने घर में मीट बनाकर घर ला रहा था। रास्ते में ग्राम प्रधान के भाई ने गालीगलौज की। विरोध करने लाठी-डंडों से पीटा इससे सिर फट दिया। उसने फोन कर सूचना दी। इसके बाद प्रधान ने अपने परिजन और समर्थकों के साथ घर पर धावा बोल दिया। हार्डवेयर की दुकान पर पथराव किया। इसमें मल्हू निषाद उर्फ दिलीप, भतीजा रौनक, चाचा विनय निषाद, चंद्रकली, यदुनाथ सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने रूट मार्च किया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। और गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed