फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atiq Murder, SIT and police keep an eye on the expenses of Lavlesh and his family, Sant Bhai Rohit Nath may al

कितने खाते...किसने पैसे भेजे?: लवलेश और परिवार के खर्चों पर नजर, शूटर से जुड़ा नया नाम, जानें कौन है रोहित नाथ

Sat, 22 Apr 2023 07:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 07:17 AM IST
सार

Atiq-Ashraf Murder: सूत्रों के मुताबिक लवलेश के परिवार वालों से भी एसआईटी ने 60 प्रकार के सवाल पूछे। पिता यज्ञ प्रकाश तिवारी, मां आशा देवी और भाई वेद तिवारी से अलग-अलग पूछताछ की और उनके बयानों को दर्ज किया। 

विज्ञापन
Atiq Murder, SIT and police keep an eye on the expenses of Lavlesh and his family, Sant Bhai Rohit Nath may al
लवलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में चित्रकूटधाम मंडल के दो शूटरों के शामिल होने से प्रदेश और देश की राजधानी तक हलचल है। जांच में जुटी स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) और प्रयागराज पुलिस हत्यारों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

विज्ञापन

लवलेश तिवारी और उसके परिवार वालों के खर्चों का हिसाब-किताब भी जुटाया जा रहा है। संत बन चुके लवलेश के बड़े भाई रोहित नाथ से भी पूछताछ हो सकती हैं। घटना से छह दिन पूर्व लवलेश तिवारी घर से बिना बताए लापता हो गया था।
विज्ञापन

जब प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ पर गोलियां चलाते नजर आया तो हड़कंप मच गया। मौके से ही लवलेश समेत हमीरपुर निवासी सन्नी सिंह और कासगंज निवासी अरुण मौर्य को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित नाथ है लवलेश का बड़ा भाई
शासन से गठित एसआईटी ने हत्या से जुड़े हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी। एसआईटी ने लवलेश के छह दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ की। अब उसके खर्चों पर नजर है। नाथ संप्रदाय मठ में संत बन चुके लवलेश के बड़े भाई रोहित नाथ तिवारी और लखनऊ में रह रहे मंझले भाई मोहित तिवारी का ब्योरा भी पुलिस जुटा रही है।

परिवार वालों के खातों की भी हो रही है जांच 
लवलेश के बैंक खाते की डिटेल सहित उसके हर खर्च का हिसाब-किताब लिया जा रहा है। कब, किसने, कितने पैसे और क्यों भेजे? इस पर छानबीन हो रही है। यही नहीं लवलेश के परिवार वालों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। बड़ा भाई रोहित भी लवलेश को खर्च के लिए पैसे देता था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नदारद परिवार की पुलिस छिपा रही जानकारी
लवलेश के परिवार का पांच दिनों से कोई पता नहीं है। सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। अलबत्ता सुरक्षित स्थान में होने की बात कही जा रही है। माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड के अगले ही दिन लवलेश के क्योटरा स्थित किराए के घर और लौमर (चिल्ला) गांव स्थित पैतृक घर में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

500 रुपये रोज का था खर्च, लालच में उठाया कदम
लवलेश की हर हरकत से रूबरू पड़ोसियों का कहना है कि संत बन चुके बड़े भाई रोहित नाथ को वह बहुत चाहता था। सोशल मीडिया में भी सबसे ज्यादा भाई के साथ की फोटो पोस्ट करता था। खर्चे के लिए पैसों की जरूरत होने पर लवलेश उसी से मांगता था।

पिता नहीं कर पाते थे खर्चे पूरे
उसके पिता बस ड्राइवर होने से उसके खर्चे पूरे नहीं कर पाते थे। लवलेश नशे का आदी था। रोजाना उसका 500 रुपये से ज्यादा खर्च था। इसकी पूर्ति के लिए वह तमाम तिकड़म अपनाता रहता था। शायद पैसों की लालच में ही उसने इतना बड़ा कदम उठाया हो।

लोगों में हनक जमाना लवलेश को था पसंद
शहर के क्योटरा में किराए के घर में पला-बढ़ा लवलेश तिवारी हाईस्कूल के बाद से ही अपनी हनक जमाने लगा था। उसे दोस्त बनाना अच्छा लगता था। उसका मानना था कि उसे ज्यादा से ज्यादा लोग जानें। हर गली में उसके दोस्त हों। अपने मंसूबे के मुताबिक वह ऐसा करता भी था।

एसआईटी ने दोस्तों व परिवार से ली करतूतों की जानकारी
माफिया अतीक-अशरफ हत्याकांड में शामिल लवलेश तिवारी के दोस्तों से एसआईटी ने उसकी करतूतों के बारे में पूछताछ की। सन्नी सिंह से मुलाकात और बंदूक की जानकारी समेत कई बिंदुओं पर जानकारी ली। दोस्तों के हवाले से टीम ने उसकी हर आदतों को डायरी में लिखा। उसके खर्च आदि और पैसों की भी जानकारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed