{"_id":"6558384604941d8b5a0071b4","slug":"atiq-ashraf-murderers-reached-chitrakoot-jail-all-three-were-kept-in-separate-barracks-under-tight-security-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चित्रकूट जेल पहुंचे अतीक-अशरफ के हत्यारोपी, कड़ी सुरक्षा में तीनों को अलग-अलग बैरक में रखा, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चित्रकूट जेल पहुंचे अतीक-अशरफ के हत्यारोपी, कड़ी सुरक्षा में तीनों को अलग-अलग बैरक में रखा, ये है वजह
Sat, 18 Nov 2023 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:37 AM IST
सार
Chitrakoot News: गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बीच तीनों हत्यारे ने विदेशी पिस्टल से अतीक व अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सुरक्षा कारणों के चलते प्रतापगढ़ जेल से चित्रकूट भेज दिया गया है। तीनों हत्यारोपी लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने चित्रकूट जेल में लाकर रखा गया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक शशांक पांडे ने बताया कि तीनों को अलग-अलग बैरक में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बीच तीनों हत्यारे ने विदेशी पिस्टल से अतीक व अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों को पुलिस ने पकड़कर नैनी जेल भेजा था। वहां से तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजा गया था। अब तीनों को सुरक्षा का हवाला देकर अधिकारियों ने चित्रकूट जेल भेजा है। इसी जेल में मुख्तार अंसारी का पुत्र विधायक अब्बास अंसारी भी बंद रह चुका है, जिसे अब कासगंज जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन