फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Athletes to showcase their strength at the National Powerlifting Championship in Delhi starting today.

Kanpur News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दिल्ली में आज से खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 09 Sep 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Athletes to showcase their strength at the National Powerlifting Championship in Delhi starting today.
कानपुर। दिल्ली में 9 से 11 सितंबर तक होने वाली सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग व नेशनल बेंच प्रेस/डेडलिफ्ट चैंपियनशिप होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय टीम मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। टीम में 44 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग के साथ बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में आनंद कुमार, यश, मोहित कुमार वर्मा, प्रिंस कुमार गुप्ता, पारस गोस्वामी, अनुराग सिंह, विशाल, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, नितिन यादव, विक्रांत पांडेय, दीपक यादव, वसीम मंसूरी, अंश उपाध्याय, विजय जायसवाल, रोहित, प्रियांशु, सूरज दिवाकर, कृष्ण सोनकर, आयुष गौरव, विवेक वर्मा, मनीष, सर्वज्ञ सिंह, जामिन हुसैन, सुधांशु आर्य, उज्ज्वल तिवारी, उद्भव यादव, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, शिवांग यादव, आदित्य पटेल, मोहम्मद लिबरान खान, मोहम्मद अयान, श्रेयांश मौर्या, विराट बाजपेई, प्रखर सिंह बघेल, नीरज कुमार, देव पटेल, रामजे राजपूत, कुशाग्र चौधरी, कृष्णा राज, शुभंकर कुंडू, देव राज कन्नौजिया, मनीष मिश्रा, लखविंदर, पीयूष पाठक, अविरल चतुर्वेदी और विकास कुमार यादव शामिल हैं। महिला वर्ग में उर्वशी चंद्रा, सुप्रिया सिंह, प्राची सिंह ठाकुर, लोवेली गंगवार, दिवा अडवानी, श्रेया यादव और शिवानी वर्मा यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

टीम के कोच राजेंद्र कुमार (हापुड़) और मैनेजर डॉ. अनूप कुमार (सीतापुर) हैं। टीम के रवाना होने के दौरान उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार शुक्ला, अध्यक्ष उमेश शुक्ला, राजेश, कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सौरभ गौड़, मनीष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article