फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामभक्तों का बलिदान याद कर भावुक हुए अटल की थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 16 Aug 2018 11:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Atal had given emotion to remembering the sacrifice of Ram Bhaktas
अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें
नब्बे के दशक की शुरूआत में जब देश के हिंदू किसी भी कीमत पर अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते थे, उस वक्त 1993 के विधानसभा चुनाव में उरई से भाजपा प्रत्याशी रविकांत द्विवेदी के चुनाव प्रचार के लिए अटल जी का कालपी जाना हुआ था। तब उनके संबोधन को सुनने वाले जनसंघ पार्टी के प्रथम नगर अध्यक्ष रहे और वर्तमान में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के कानों में उनका एक एक शब्द ज्यों का त्यों गूंज रहा है। 

 
Atal had given emotion to remembering the sacrifice of Ram Bhaktas
अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें
उरई निवासी रमेश तिवारी बताते हैं कि जनसभा में उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर न सिर्फ तीखे हमले किए थे, बल्कि रामभक्तों के साथ हुई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई का अफसोस भी उनके शब्दों से फूट रहा था।
 
Atal had given emotion to remembering the sacrifice of Ram Bhaktas
अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें - फोटो : amar ujala
मंच के सामने भारी भीड़ देख अटल काफी प्रसन्न थे, वर्तमान में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन उस वक्त पार्टी के जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। जनसभा की सफलता पर अटल जी ने नरेंद्र और रविकांत दोनों की पीठ भी थपथपाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal had given emotion to remembering the sacrifice of Ram Bhaktas
अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें
उन्होंने कालपी की ऐतिहासिक धरोहरों को भी सराहा था। अटल ने कहा था कि आजादी के संघर्ष में कालपी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है। कालपी की जनता ने भी अटल जी का जोरदार स्वागत उनके नाम के नारे लगाकर किया था।
 
विज्ञापन
Atal had given emotion to remembering the sacrifice of Ram Bhaktas
अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें
सभा के बाद उन्होंने प्रत्याशी रविकांत को भी जीत के मूल मंत्र दिए और फिर सभा से निकल गए। रविकांत ने बताया कि जब वे माला लेकर अटल जी की ओर बढ़े तो उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ उनके हाथ से माला लेकर उन्हीं के गले में डाल दी और बोले कि डटकर मुकाबला करो।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed