इटावा। विकास भवन के ऑडिटोरियम हॉल में ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं को सुना एवं निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में कई ग्राम विकास अधिकारी साथियों के वेतन रोके जाने, गोशालाओं के निरीक्षण के आधार पर कार्रवाईयों का होना, पंडित दीनदयाल कर्मचारी कैशलेस इलाज के कार्ड अभी तक ना बनवाए जाने, आईजीआरएस की शिकायतों का बिना जांच के ही तत्काल निस्तारण किए जाने हेतु दबाव बनाए जाने आदि पर भारी रोष जताया गया। एक ही मनरेगा सोशल ऑडिटर को लगातार एक पंचायत में तीन-तीन वर्षों तक भेजा जाना, मनरेगा के कार्यों की फाइलें मंगवाकर धन उगाही करने का आरोप लगाया गया। कहा गया कि यदि समस्याओं का समय रहते निस्तारण नहीं हुआ तो विवश होकर संगठन को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पूरन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संचालन जिला मंत्री मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्रा, संदीप सविता, अशोक सिंह परिहार, अशोक यादव, उमाकांत, संजीव यादव संजीव श्रीवास्तव संदीप सविता यशवीर सिंह हेमंत कुमार रामकुमार गुप्ता नागेंद्र प्रकाश बब्बू राजा अजय कुमार यादव अजय कुमार सोनम कुशवाह लक्ष्मी भदौरिया अनीता आदि समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)