फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant Teacher Trained Graduate Category exam today

Kanpur News: सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा आज

Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Assistant Teacher Trained Graduate Category exam today
कानपुर। शहर में छह, सात और 21 दिसंबर को सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा होगी। शनिवार को प्रथम पाली में 39 केंद्र पर 16,896 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली में 26 केंद्रों पर 11,040 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सात दिसंबर को प्रथम पाली में 36 केंद्र पर 15,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर 3,648 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं 21 दिसंबर को प्रथम पाली में 26 केंद्रों पर 11,040 और दूसरी पाली में 29 केंद्रों पर 12,672 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय हाईस्कूलों के प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को सह-केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तिथिवार ड्यूटी सौंपी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को समय से उपस्थित रहने, प्रवेश, सुरक्षा और गोपनीयता से संबंधित सभी निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed