फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   assembly election 2022, BJP's Jan Vishwas Yatra will go out to win the trust of voters

विधानसभा चुनाव 2022: मतदाताओं का भरोसा जीतने निकलेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी

Tue, 14 Dec 2021 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

रथ (बस) भगवा रंग में होगा और पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इस रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक भी चलेंगे। यात्रा जिस बड़े शहर में प्रवेश करेंगी, वहां पर पार्टी का कोई बड़ा नेता उसे आगे के लिए झंडी दिखाएगा।

विज्ञापन
assembly election 2022, BJP's Jan Vishwas Yatra will go out to win the trust of voters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा से पहले लोगों को भरोसा जीतने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकालेगी। इसके लिए पार्टी स्तर पर छह क्षेत्रों के लिए अलग-अलग यात्रा की टीम और रथ तैयार किया गया है। काशी क्षेत्र की 20 को और बाकी क्षेत्रों की यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर से होगी।
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड की यात्रा की शुुरुआत झांसी के किला मैदान परिसर से होगी। इन सभी यात्राओं की शुरुआत पार्टी के किसी बड़े नेता के माध्यम से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य बड़े नेताओं का नाम शामिल है।
विज्ञापन


किस यात्रा को कौन झंडी दिखाएगा, यह एक-दो दिन में तय हो जाएगा। जन विश्वास यात्रा रथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा क्षेत्रों सहित सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। 15 दिवसीय यह यात्रा दो जनवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा का समापन कानपुर में होगा। यात्रा के शुरुआत में और समापन में जनसभा भी होगी। पूरी यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक जातियों के बीच संपर्क और बैठकें की जाएंगी।

10 जनवरी को होगा लखनऊ में महा समागम
भाजपा की जन विश्वास यात्रा का दो जनवरी को समापन होने के बाद प्रदेश के सभी क्षेत्राें की रथ यात्राएं 10 जनवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। जहां पर इन सभी का महा समागम होगा। इस अवसर पर होने वाली रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

भगवा रंग का होगा रथ, 30 लोग होंगे सवार
रथ (बस) भगवा रंग में होगा और पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इस रथ के साथ 10 बड़ी कारों में यात्रा से जुड़े व्यवस्थापक भी चलेंगे। यात्रा जिस बड़े शहर में प्रवेश करेंगी, वहां पर पार्टी का कोई बड़ा नेता उसे आगे के लिए झंडी दिखाएगा। रथ में 30 लोग सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed