फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   asking ATM password done this cyber crime

सतर्क रहेंः  कहीं आप भी न हो जाएं शिकार, यहां तो ‘बड़े सरकारी साहब’ ने ही कर दी बेवकूफी

Mon, 06 Nov 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Nov 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
asking ATM password done this cyber crime
डेमो पिक
कलक्ट्रैट में तैनात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को फोन पर एटीएम का पासवर्ड बताना महंगा पड़ गया। उनके खाते से एक के बाद एक कई ट्रांजेक्सन होते रहे और अधिकारी महोदय असहाय होकर अपने मोबाइल फोन पर अपनी बर्बादी देखते रहे। जानें क्या हुआ ऐसा...
विज्ञापन

 

एटीएम का पासवर्ड बताना महंगा पड़ गया

asking ATM password done this cyber crime
डेमो पिक
यूपी में उरई जिले के कलक्ट्रैट में तैनात अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को फोन पर एटीएम का पासवर्ड बताना महंगा पड़ गया। टप्पेबाज ने मोबाइल पर फोन कर उन्हें खुद को बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम का पासवर्ड पूछा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बिना सोचे समझे एटीएम का पासवर्ड बता डाला। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजान व्यक्ति का फोन आया

asking ATM password done this cyber crime
डेमो पिक
जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह का माधौगढ़ की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। शनिवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से उनके बैंक खाते के एटीएम का पासवर्ड लाक होने की बात कही। उसने एटीएम का पासवर्ड पूछा और सही कराने की बात कही।

 
विज्ञापन

एक के बाद एक ट्रांजेक्शन होते गए

asking ATM password done this cyber crime
डेमो पिक
मजिस्ट्रेट ने उस पर भरोसा कर एटीएम का पासवर्ड और खाते की अन्य जरूरी जानकारी उस अंजान व्यक्ति को दे दी। कुछ ही देर बाद मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके खाते से रुपये निकलना शुरू हो गए थे। पहला मैसेज 25 हजार रुपये का आया। कुछ ही देर में एक के बाद एक ट्रांजेक्शन होते गए। जब तक वह कुछ समझ पाते इससे पहले उनके खाते से 75 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।

 

बैंक प्रबंधन ने आनन फानन में खाता बंद कर दिया

asking ATM password done this cyber crime
डेमो पिक
मजिस्ट्रेट ने तुरंत माधौगढ़ स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक को फोन कर जानकारी दी। इस पर बैंक प्रबंधन ने आनन फानन में खाता बंद कर दिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पहुंच कर खाते से रुपये निकलने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संदर्भ में जब मजिस्ट्रेट से संपर्क का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच पाया गया।

 इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि सोमवार को बैंक खुलने पर पता किया जाएगा कि रुपये किस एटीएम से निकले हैं। इसके अलावा साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।  एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मोबाइल काल पर अपने बैंक एकाउंट संबंधी जानकारी न दें। कोई संदेह हो तो व्यक्ति पुलिस के पास या फिर स्वयं बैंक जाकर एटीएम और खाते के बारे में जानकारी करे तो बेहतर होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed