फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Asked the old lady Mataji is this a famous temple, then robbed the chain, mob caught two, one absconded

Kanpur: वृद्धा से पूछा...माताजी क्या यह प्रसिद्ध मंदिर है, फिर लूट ली चेन…भीड़ ने दो को दबोचा, एक फरार

Fri, 19 Jul 2024 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Jul 2024 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: लूट के आरोप में दबोचे गए अनुराग कठेरिया ने बताया कि उसके पिता फूलचंद्र कठेरिया पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर है। जबकि, आकाश के पिता दिनेश एक गैस एजेंसी में काम करते है।दोनो लुटेरों ने खुद को गांजे का आदी बताया। साथ ही कहा कि हमने कर्ज लिया है किसी से उसे वपास करने के लिए लूट की थी।

विज्ञापन
Asked the old lady Mataji is this a famous temple, then robbed the chain, mob caught two, one absconded
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता जी क्या यह प्रसिद्ध मंदिर है? बिठूर के नंगापुरवा केस्को बिजलीघर के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा कर रही महिला से यह सवाल पूछने के बाद लुटेरे ने उनके जवाब से पहले ही गले से चेन लूट ली और भाग निकला। उनके शोर मचाने पर मंदिर के बाहर मौजूद युवकों ने लुटेरे और उसके एक साथी को पकड़ लिया। वहीं, बाइक सवार तीसरा साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

बिठूर के शिवा विहार कोठी निवासी अजय श्रीवास्तव आईआईटी में इलेक्ट्रिक विभाग से कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत है। अजय की पत्नी ज्योति श्रीवास्तव पड़ोसी चेतना तिवारी के साथ गुरुवार शाम करीब सात बजे नंगापुरवा केस्को बिजलीघर के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा कर रही थी। उसी एक लुटेरा मंदिर के अंदर गया, जबकि दूसरा मंदिर के बाहर खड़ा रहा।
विज्ञापन

एक लुटेरे ने ज्योती से पूछा कि माता जी क्या यह प्रसिद्ध मंदिर है ज्योती के हां कहते ही हनुमान प्रतिमा के पैर छूकर तीन बार बोला बाबा मेरी भी सुन लो और ज्योती के गले से 10 ग्राम की सोने की चेन लूटकर भाग निकला। लुटेरा मंदिर के बाहर करीब 100 मीटर काली लाल पल्सर के साथ बाहर खड़े साथी के पहुंचा, तभी ज्योति और चेतना के शोर मचाने पर मंदिर के पास टहल रहे बिठूर के गंगपुर निवासी प्रद्युन्न, विपिन और करन ने साहस दिखाते हुए दोनों लुटेरे दौड़ाकर दबोच लिया और लूटी गई चेन वापस ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों लुटेरों को हिरासत में ले लिया
इसी बीच काली लाल पल्सर सवार तीसरा लुटेरा बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भागने के दौरान एक लुटेरा सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गिट्टी लगने से एक लुटेरे का सिर फट गया। दोनों लुटेरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम बिठूर के सिंहपुर निवासी अनुराग कठेरिया और आकाश गौतम बताया गया है। जबकि भागने वाला का नाम सूरज बताया जा रहा है। बिठूर पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के बेलदार का बेटा है लुटेरा अनुराग
लूट के आरोप में दबोचे गए अनुराग कठेरिया ने बताया कि उसके पिता फूलचंद्र कठेरिया पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर है। जबकि, आकाश के पिता दिनेश एक गैस एजेंसी में काम करते है।दोनो लुटेरों ने खुद को गांजे का आदी बताया। साथ ही कहा कि हमने कर्ज लिया है किसी से उसे वपास करने के लिए लूट की थी।

शातिर है तीनों लुटेरे
लुटेरों का पूरा गैंग है। उनके यहां से इन्हीं लुटेरों अब तक छह मोबाइल फोन पार कर चुके है। पकड़े गए लुटेरों के साथी सतीश की तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पीड़ित महिला की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी बिठूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed