फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashad's friends slit his throat due to his gambling addiction and failure to repay his debts.

Kanpur News: सट्टे की लत व उधारी न लौटाने पर दोस्तों ने ही काटा था अशद का गला

Thu, 30 Apr 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ashad's friends slit his throat due to his gambling addiction and failure to repay his debts.
रसूलाबाद। विषधन रोड स्थित बंद पड़ी हड्डी मिल के हौद में मंगलवार को लापता रसूलाबाद निवासी अशद हुसैन (25) का शव बोरी में भरा मिला था। मामले में पुलिस ने बुधवार को अशद के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। दोस्तों ने अशद की सट्टा खेलने की लत, बार-बार उधारी मांगने और रुपये न लौटाने से नाराज होकर कांच के टुकड़े से गला काटकर हत्या करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

सीओ रसूलाबाद आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे के करीब रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने टीम के साथ रसूलाबाद- बिल्हौर मार्ग पर बटपरु मोड़ के पास घेराबंदी कर कबीर नगर रसूलाबाद निवासी शाहनबाज उर्फ जेके व सरताज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से शव छिपाने के दौरान प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पूछताछ में शाहनवाज ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला अशद हुसैन पुत्र रियायत उर्फ मुन्ना के बीच घनिष्ठ मित्रता थी। अशद को सट्टा खेलने की लत थी। वह उनसे रुपये उधार लेता रहता था। कुछ दिन पहले अशद उधार लिए रुपये आईपीएल में सट्टा लगाकर हार गया था। रुपये मांगने पर अशद से पांच हजार रुपये की और मांग करते हुए सट्टा जीतने पर लाभ सहित रुपये वापस करने की बात कहने लगा। इस पर उन दोनों में विवाद हुआ था। 24 अप्रैल को उसने अशद के साथ गोविंद गुप्ता की गुमटी पर जाकर अपना मोबाइल पांच हजार रुपये में गिरवी रखकर अशद को दे दिए थे। अशद जब वह रुपये भी हार गया। इस पर शाम को वह दोबारा अशद के साथ गोविंद गुप्ता की दुकान पर गया और अशद का मोबाइल जमा करके अपना मोबाइल छुड़वा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अप्रैल की सुबह उसे पता चला कि अशद गोविंद गुप्ता की उधारी चुका कर अपना मोबाइल छुड़वा लाया है। इस पर उसने अशद से रुपये मांगे, रुपये न देने पर उसने अशद की पिटाई भी कर दी थी। रुपये न मिलने की नाराजगी के चलते उसने अपने दोस्त सरताज के साथ मिलकर अशद की हत्या की योजना बनाई और अशद को बंद स्लॉटर हाउस के सामने बंबी किनारे बैठाकर शराब पिलाई। इसके बाद अशद का कांच के टुकड़े से गला काटकर हत्या कर दी और घर भाग आए। रात करीब नौ वह दोनों संदीप यादव से प्लास्टिक की बोरी लेकर शानू राईन की बाइक से घटना स्थल पर पहुंचे। उन दोनों ने अशद के शव को बोरी में भरकर स्लॉटर हाउस के हौज में रखकर ईंटों से छिपा दिया। अशद का शव मिलने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी के बाद दोनों छिपते हुए घूम रहे थे। बुधवार को कानपुर भागने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
............................
जिस बोतल से साथ में लगाए जाम, उसी से कर दिया काम तमाम
- विषधन तिराहा स्थित शराब ठेका के पास से खरीदी थी शराब की बोतल
कानपुर देहात। अशद की उधारी मांगने व सट्टे की लत के चलते उसके खास दोस्त ही उसके हत्यारे बन गए। दोनों दोस्तों ने अशद के साथ जिस बोतल से जाम लगाए, उसी बोतल को हथियार बनाकर अशद का काम तमाम कर दिया।
अशद की हत्या में मोहल्ले के शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वार्ड में दोनों में घनिष्ठता होने को लेकर चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अशद अधिकांश समय शाहनवाज व सरताज के साथ ही देखा जाता था। इधर शव मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस टीमों को विषधन शराब ठेका के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में अशद के साथ शाहनवाज व सरताज दिखे हैं।
बुधवार को गिरफ्तारी के बाद शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि वह अशद की आदतों से तंग आ गया था। 25 अप्रैल की सुबह अशद से विवाद के बाद उसने उसकी हत्या का मन बना लिया था। सुबह हुई मारपीट के चलते अशद उसके साथ नहीं आता, इसलिए उसने सरताज के जरिए अशद को बुलाया और उसे साथ शराब पीने के लिए ई-रिक्शा से विषधन तिराहा स्थित शराब ठेका पर ले गए। वहां से शराब लेकर तय योजना के तहत बंद स्लॉटर हाउस के पास ले गए। वहां तीनों ने साथ में शराब पी। बोतल खत्म होने के बाद योजना के अनुसार सरताज ने अशद के साथ पकड़ लिए और उसने बोतल तोड़कर अशद का गला रेत दिया।
.........................
अशद के मोबाइल से खुलेंगे कई राज
जिले में सटोरियों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है जोकि युवाओं को सट्टा की लत में धकेल रहा है। वर्तमान समय में सटोरिये ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आईपीएल मैच व अन्य तरीकों से सट्टे का कारोबार करने में जुटे हैं। अशद की हत्या के पीछे भी सट्टा के चलते आए दिन उधारी लेना रहा। पुलिस ने अशद के हत्यारों को तो गिरफ्तार कर लिया है मगर उसका मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हो सका है। अशद का मोबाइल मिलने पर उसे सट्टा खिलाने वाले नेटवर्क सहित कई राज का खुलासा व हत्या के पीछे की अन्य वजह भी स्पष्ट हो सकेंगी।

...........................
वर्जन.....
सट्टे की लत व बार-बार उधारी मांगने से नाराज दोस्तों ने ही अशद की हत्या की थी। दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अभी भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed