फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashadh Gupt Navratri begins tomorrow; worship of Shakti to continue for nine days.

Kanpur News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कल से, नौ दिनों तक होगी शक्ति साधना

Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ashadh Gupt Navratri begins tomorrow; worship of Shakti to continue for nine days.
कानपुर। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से 15 जुलाई से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नौ दिनों तक चलने वाली यह विशेष नवरात्रि 23 जुलाई तक रहेगी। इस दौरान मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ तंत्र साधना, विशेष अनुष्ठान और गुप्त आराधना का विशेष महत्व रहेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से साधकों, संतों और तांत्रिक उपासकों की साधना का पर्व है। इसमें उत्सव की अपेक्षा ध्यान, मंत्र-जाप और एकांत साधना को विशेष महत्व दिया जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान अनेक साधक दस महाविद्याओं मां काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरा भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की आराधना करते हैं।
विज्ञापन

पं. पीएन द्विवेदी के अनुसार गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार आती है। पहली माघ मास के शुक्ल पक्ष में और दूसरी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में। इसके महत्व की जानकारी सीमित लोगों को होने और साधना के गुप्त स्वरूप के कारण इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इसे गायत्री नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान साधक ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे... महामंत्र का जाप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed