{"_id":"6a67ca437e28036a150a8f8e","slug":"ashad-is-pouring-down-in-jubilant-celebration-welcoming-sawan-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1600755-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सावन के स्वागत में झूमकर बरस रहा आषाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सावन के स्वागत में झूमकर बरस रहा आषाढ़
विज्ञापन
कानपुर। 30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन के स्वागत में आषाढ़ अभी से झूमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह स्थिति तीन दिन तक रहेगी। चार दिन तक कहीं भारी और कहीं हल्की वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा से पंजाब तक बन रहा है। पछुवा हवाएं वहां से प्रदेश में नमी ला रही हैं। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ निम्न दबाव क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। इससे मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की अभी शुरुआत हुई है। अभी और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी द्रोणी और चक्रवात भी बना हुआ है। कानपुर परिक्षेत्र समेत विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में सोमवार शाम 5:30 बजे तक 5.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई में अभी तक 310.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 37.5 मिमी अधिक है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.6 मिमी है। कानपुर परिक्षेत्र में चार दिन तक घने बादल के साथ बारिश का अनुमान है।