फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aseem Arun said Eliminate corruption in the medical field

असीम अरुण बोले: चिकित्सा क्षेत्र में खत्म करें भ्रष्टाचार, चिकित्सकों को 15 मिनट पहले अस्पताल पहुंचने के दिए निर्देश

Sat, 23 Apr 2022 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Apr 2022 07:37 PM IST
सार

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण को स्वास्थ्य मेले में अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। कुर्सियां न मिलने पर राज्यमंत्री के मंच के सामने महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा। वहीं, एक किशोर से अधिकारियों ने लंच पैकेट वितरण कराएं।

विज्ञापन
Aseem Arun said Eliminate corruption in the medical field
मौजूद लोगों को संबोधित करते राज्यमंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की प्रथा को खत्म करें। डॉक्टर 15 मिनट पहले पहुंचें और आठ बजे से मरीजों का इलाज शुरू कर दें। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की।

विज्ञापन


अस्पतालों में मरीजों को सभी दवाएं न मिलने, कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने व्यवस्था में सुधार होने का भरोसा दिलाया। मेले में मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ विनोद कुमार, सरला देवी, अरविंद कुमार, वीर सिंह भदौरिया, संदीप चतुर्वेदी, गीता पाठक, विवेक पाठक, शरद कटियार, मलिक पांडेय, अजीत पांडेय, दिलीप पांडेय और विनय अवस्थी रहे।
विज्ञापन


जमीन पर महिलाएं, किशोर ने बांटे लंच पैकेट 
स्वास्थ्य मेले में अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। कुर्सियां न मिलने पर राज्यमंत्री के मंच के सामने महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा। वहीं, एक किशोर से अधिकारियों ने लंच पैकेट वितरण कराएं। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed