फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As the crowd increased, frequency of six special trains was increased.

Kanpur News: भीड़ बढ़ी तो छह विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
As the crowd increased, frequency of six special trains was increased.
कानपुर। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो रेलवे ने छह ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए गए। इसके अलावा छह त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संरचना में संशोधन भी किया है। यह ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को चलने वाली 05734 किशनगंज-अमृतसर पूर्व में 13 नवंबर तक चलनी थी। अब यह 20 से 27 नवंबर तक संचालित होगी। शनिवार को चलने वाली 05733 अमृतसर-किशनगंज अब 22 से 29 नवंबर, शुक्रवार को चलने वाली 05625 कामख्या-रोहतक 14 से 28 नवंबर तक, रविवार को चलने वाली 05626 रोहतक-कामख्या 16 से 30 नवंबर तक, सोमवार को चलने वाली 01905 कानपुर सेंट्रल असरवा 10 से 24 नवंबर तक, मंगलवार को चलने वाली 01906 असरवा-कानपुर सेंट्रल 11 से 25 नवंबर तक चलेगी। वहीं, तीन से 24 नवंबर तक चलने वाली 01905 कानपुर सेंट्रल-असरवा, चार से 25 नवंबर तक चलने वाली 01906 असरवा-कानपुर सेंट्रल, दो से 30 नवंबर तक चलने वाली 04131 कानपुर सेंट्रल से सर एमवीआईटी बंगलूरू, पांच नवंबर से तीन दिसंबर तक चलने वाली 04132 सर एमवीआईटी बंगलूरू-कानपुर सेंट्रल, छह से 13 नवंबर तक चलने वाली 04153 कानपुर सेंट्रल–कोलकता, सात से 14 नवंबर तक चलने वाली 04154 कोलकता-कानपुर सेंट्रल त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संरचना में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



समय में किया संशोधन
रेलवे ने पूर्व सूचित ट्रेन नंबर 03290 पुणे-दानापुर पूजा विशेष ट्रेन के समय में दो नवंबर को संशोधन किया है। वहीं, पूजा स्पेशल ट्रेन 09171 उधना-कासगंज एक नवंबर को उधना से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed