फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As soon as Holi arrived, the wind of Faag started, Gulal started flying in the villages

Kanpur News: होली आते ही शुरु हुई फाग की बयार, गांवों में उड़ने लगा गुलाल

Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
As soon as Holi arrived, the wind of Faag started, Gulal started flying in the villages
राजपुर (कानपुर देहात)। बुंदेलखंड की सीमा से सटे यमुना पट्टी में होली की तैयारी जोरो पर है। गांवों में फाग की महफिलें सजने लगी हैं। टोलियां ढोलक की थाप, हरमोनियम व झीके की धुनों के बीच फाग गा रहे हैं। होली के लिए जमकर खरीदारी चल रही है। महिलाएं घरों में मेवा और चिप्स तैयार कर रही है। वहीं, बाजार में रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन


होली पर फागुनी रंग निराला होता है। बीहड़ पट्टी में होली पर फाग की अलग छाप है। इसकी झलक यमुना बेल्ट के गांव बेहमई, खोजा रामपुर, जैसलपुर, गौरीरतन बांगर, भारत, दमनपुर, सिलहरा, सलेमपुर में देखी जा सकती है। त्योहार करीब आते ही फाग की जमातों ने फागुनी रंग जमाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजपुर के भाल गांव में धीरेंद्र द्विवेदी के घर के बाहर में फगुआरों की महफिल सजी और जमकर फाग गायन किया गया।
विज्ञापन

ढोलक वादक नरेंद्र सिंह उर्फ चंचल के साथ फाग गायक रामप्रसाद, बब्बू दीक्षित, बनाफर मास्टर, अजय पाल सिंह, रविन्द्र सिंह, ओंकार सिंह, बुलबुल, सरमन, छेदीलाल, रधु, इंद पाल, पूर्व शिक्षक रमेश सिंह ने गायन से समां बांध दिया। भाल गांव के प्रधान अरविंद दीक्षित बब्बन ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर फाग कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी गांव में फाग गायकी की धूम रहती है। इससे पुरानी परंपरा जिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




....................
होली की तैयारी, खूब हो रही खरीददारी

होली को लेकर सिकंदरा, राजपुर, शाहजहांपुर, रसधान की बाजारों में खरीदारी के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। पर्व पर खुशियों का रंग अपनों के संग बिखेरने को जरूरत के हिसाब से खरीदारी की गई। रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर खूब ग्राहक उमड़े। शुक्रवार को सिकंदरा में साप्ताहिक बाजार में खूब भीड़ रही। पकवान बनाने के सामान की लोग खरीदारी करते दिखे। रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर बच्चों और युवाओं का जमावड़ा दिखा। चेहरे को ढकने के लिए मुखौटे तो बालों को ढकने के लिए तरह-तरह की टोपियों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed