फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   As punishment school administration got the childs hair cut in Hamirpur, the mother got furious

Hamirpur: सजा में स्कूल प्रशासन ने कटवाए बच्चे के बाल, मां हुई आग बबूला...जमकर काटा हंगामा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2023 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

Hamirpur News: महिला इस बात से सख्त नाराज दिखी कि उसे बच्चों के झगड़े की कोई सूचना नहीं दी गई और उसके बच्चे का सिर के बाल कटवा दिए गए। कहा कि ऐसा कौन सा घिनौना काम उसके बच्चे ने किया था, जिसकी उसे सजा दी गई। वायरल वीडियो में प्रबंधक माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
As punishment school administration got the childs hair cut in Hamirpur, the mother got furious
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के एक निजी इंटर कॉलेज में शरारत के बाद बच्चे के बाल कटवाने के बाद महिला ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सुमेरपुर कस्बे के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के बाहर का है।

विज्ञापन

इसमें एक महिला अपने बच्चे के सिर के बाल दंड स्वरूप कटवाए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर करती हुई दिख रही है। दरअसल, महिला का पुत्र इसी कॉलेज की जूनियर कक्षा में पढ़ता है। सहपाठियों के साथ उसका विवाद हुआ, जिसमें छात्रों में आपस में मारपीट हुई।
विज्ञापन

इस घटना में कॉलेज प्रशासन द्वारा महिला के पुत्र के हेयर सैलून की दुकान में ले जाकर बाल कटवा दिए गए। छात्र जब घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी मां को दी, तो मां आग-बबूला हो गई। वायरल वीडियो में छात्र की मां कॉलेज गेट पर बैठकर पूरे स्टॉफ की क्लास लगाते हुए दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में प्रबंधक माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं
महिला इस बात से सख्त नाराज दिखी कि उसे बच्चों के झगड़े की कोई सूचना नहीं दी गई और उसके बच्चे का सिर के बाल कटवा दिए गए। कहा कि ऐसा कौन सा घिनौना काम उसके बच्चे ने किया था, जिसकी उसे सजा दी गई। कहा कि भविष्य में जब भी विद्यालय आने पर बच्चे को बाहर ले जाया जाए, तो उसे सूचना जरूर दिया। वायरल वीडियो में प्रबंधक माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed