फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ARTO's wife tried suicide

एआरटीओ सुरेश मौर्य की पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर देख कानपुर किया गया रेफर

Thu, 25 Oct 2018 09:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
ARTO's wife tried suicide
एआरटीओ की पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मंडल मुख्यालय में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य की पत्नी अर्चना कुशवाहा (33) ने गुरुवार को यहां स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों ने फंदा खोलकर तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रहे एआरटीओ की पत्नी ने दिन में करीब 3 बजे घर के कमरे में लगे सीलिंग फैन पर दुपट्टा बांधकर गले में फंदा कस लिया। इसी बीच घरवालों की नजर पड़ गई। घर में दोनों मासूम बेटी-बेटे थे। उनके शोर पर आसपास के लोग आ गए। खबर पाकर कुछ ही देर बाद पति सुरेश मौर्य भी पहुंच गए। तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की वजह पता नहीं चल सकी।  एआरटीओ का मूल निवास कौशांबी जिले का सिराथू बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed