फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arson case in Kanpur, policemen accused of indecency

आगजनी का मामला: विधायक की पत्नी बोलीं- पुलिसकर्मियों ने की थी अभद्रता, वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए

Fri, 11 Nov 2022 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Nov 2022 10:28 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी समेत पूरे परिवार ने प्रेसवार्ता कर सीसीटीवी फुटेज सामने रखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए हैं।

विज्ञापन
Arson case in Kanpur, policemen accused of indecency
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में प्लॉट में आग लगाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी के परिवार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता की। विधायक की पत्नी नसीम सोलंकी ने कुछ वीडियो सामने रखे। दावा किया कि उस रात पटाखे की चिंगारी से प्लॉट में आग लगी थी। न तो प्लॉट पर कोई कब्जा करना चाहता है और न ही किसी ने आग लगाई थी।

विज्ञापन

इरफान और रिजवान दोनों बेकसूर हैं। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। नसीम ने कहा कि वह सीएम व पुलिस कमिश्नर से मांग करती हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे निर्दोष न फंसें।  नसीम ने कहा कि जब प्लॉट में आग लगी थी तब घर पर न तो विधायक मौजूद थे और न ही उनका भाई।

विज्ञापन

नसीम ने जो सीसीटीवी फुटेज साझा किए वह प्लॉट के पड़ोस में रहने वाले स्टार टनेरी के मालिक के घर में लगे कैमरों के हैं। फुटेज के जरिये उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि आग लगने से पहले वहां पर पटाखे जलाए जा रहे थे। उसी दौरान आग लगी। आग उन्हीं पटाखों की चिंगारी से लगी। नसीम ने कहा कि पुलिस ने बगैर जांच के सीधे केस दर्ज कर लिया।

पुलिसकर्मियों ने की थी अभद्रता
नसीम ने बताया कि जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी तो उस वक्त घर पर सिर्फ वह और उनके बच्चे ही थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। इरफान की मां ने कहा कि जिस प्लॉट को महिला अपना बता रही है, वह रिजवान ने केडीए से खरीदा है। महिला ने उस पर कब्जा कर रखा है।

विज्ञापन

वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए
नजीर फातिमा के बेटे मोहम्मद हसन का कहना है कि इरफान की पत्नी ने जो सीसीटीवी फुटेज मीडिया के सामने रखे हैं वह घटनास्थल से दूर के हैं। उनके जिस प्लॉट में आगजनी की गई उससे सटा हुआ रिजवान का घर है। जिससे लगा दरवाजा उनके प्लॉट की ओर खुलता है। जो उन कैमरे में नहीं दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed