आगजनी का मामला: विधायक की पत्नी बोलीं- पुलिसकर्मियों ने की थी अभद्रता, वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए
सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी समेत पूरे परिवार ने प्रेसवार्ता कर सीसीटीवी फुटेज सामने रखे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ में प्लॉट में आग लगाने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी के परिवार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता की। विधायक की पत्नी नसीम सोलंकी ने कुछ वीडियो सामने रखे। दावा किया कि उस रात पटाखे की चिंगारी से प्लॉट में आग लगी थी। न तो प्लॉट पर कोई कब्जा करना चाहता है और न ही किसी ने आग लगाई थी।
इरफान और रिजवान दोनों बेकसूर हैं। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। नसीम ने कहा कि वह सीएम व पुलिस कमिश्नर से मांग करती हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, जिससे निर्दोष न फंसें। नसीम ने कहा कि जब प्लॉट में आग लगी थी तब घर पर न तो विधायक मौजूद थे और न ही उनका भाई।
नसीम ने जो सीसीटीवी फुटेज साझा किए वह प्लॉट के पड़ोस में रहने वाले स्टार टनेरी के मालिक के घर में लगे कैमरों के हैं। फुटेज के जरिये उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि आग लगने से पहले वहां पर पटाखे जलाए जा रहे थे। उसी दौरान आग लगी। आग उन्हीं पटाखों की चिंगारी से लगी। नसीम ने कहा कि पुलिस ने बगैर जांच के सीधे केस दर्ज कर लिया।
पुलिसकर्मियों ने की थी अभद्रता
नसीम ने बताया कि जब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी तो उस वक्त घर पर सिर्फ वह और उनके बच्चे ही थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। इरफान की मां ने कहा कि जिस प्लॉट को महिला अपना बता रही है, वह रिजवान ने केडीए से खरीदा है। महिला ने उस पर कब्जा कर रखा है।
वादी ने फुटेज गलत जगह के बताए
नजीर फातिमा के बेटे मोहम्मद हसन का कहना है कि इरफान की पत्नी ने जो सीसीटीवी फुटेज मीडिया के सामने रखे हैं वह घटनास्थल से दूर के हैं। उनके जिस प्लॉट में आगजनी की गई उससे सटा हुआ रिजवान का घर है। जिससे लगा दरवाजा उनके प्लॉट की ओर खुलता है। जो उन कैमरे में नहीं दिखता है।